25जेएनडी06: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
सफीदों। सीआईए सफीदों की टीम ने 4 किलो 65 ग्राम सुल्फा के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के खुबड़ू निवासी विश्वजीत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सीआईए सफीदों के इंचार्ज एसआई कमल सिंह ने बताया कि उनकी टीम एएसआई जलोरा सिंह के नेतृत्व में नहर पुल पर मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि विश्वजीत मादक पदार्थ बेचने का काम करता है और वह अपनी कार में सुल्फा बेचने के लिए पानीपत रोड से नहर की पटरी से होकर सफीदों शहर जाएगा। सीआईए ने नहर की पटरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय के बाद पानीपत रोड की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। नाका लगाकर पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोककर राजपत्रित अधिकारी एईटीओ राजदीप भाटिया को बुलाकर तलाशी ली तो कार की डिग्गी से चार किलो 65 ग्राम चरस बरामद हुआ। थाना शहर सफीदों पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। आरोपी को वहां से चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान आरोपी से अन्य के बारे में पता लगाया जाएगा।
25जेएनडी06: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रवक्ता