फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध हथियार मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
07जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ ने अवैध हथियार मामले में ओर आरोपी रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को एवीटी स्टाफ की टीम नया बस अड्डा जुलाना के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर सोनिया इंटरनेशनल स्कूल जुलाना के पास खड़ा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम हांसी जिला के गांव कोथ कलां निवासी विशाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुए। आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान जतिन उर्फ डेविड का नाम बताया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जतिन उर्फ डेविड को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें