फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पहले साथ में पी शराब, फिर ईंट से सिर पर मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Wed, 02 Jul 2025 04:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

बीते 27 जून की रात जलालपुर खुर्द के खेतों में बलजीत उर्फ बादल की ईंटों से मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद जिले के जलालपुर खुर्द गांव में 27 जून की रात खेतों में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में 42 वर्षीय बलजीत उर्फ बादल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य दो नामजद आरोपियों, मनीष और विजय, के बारे में पूछताछ करेगी, जो अभी फरार हैं। इस मामले की जानकारी एएसपी सोनाक्षी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


ये था मामला 

बीते 27 जून की रात जलालपुर खुर्द के खेतों में बलजीत उर्फ बादल की ईंटों से मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके सिर और चेहरे पर ईंटों के गहरे निशान थे। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट, शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद हुईं। मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी गायब थे। परिजनों के अनुसार, बलजीत 27 जून की शाम घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव खेत में मिला।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप

रिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही मनीष, विजय और हिमांशु पर लगाया था। जांच में पता चला कि विजय उस रात खेत से घर लौट गया था, जबकि हिमांशु और बलजीत शराब ठेके से बोतल लेकर वापस खेत में आए थे। इसके बाद बलजीत की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने हिमांशु, मनीष और विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जलालपुर खुर्द निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। — पूजा, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद



ये भी पढ़ें: Haryana: कैंटोनमेंट बोर्ड कर्मियों पर पत्थराव... 22 एकड़ जमीन खाली करवाने पहुंचे थे, लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें