करीब चार महीने पहले कैथल कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी को मोबाइल देने के आरोपी सुदकैन कलां गांव के अशोक उर्फ शोकी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2021 को जिला जेल जींद से बंदी पंजाब के गोविंदपुरा निवासी कर्मपाल, पंजाब के बनारसी गांव निवासी शमशेर और सुदकैन कलां गांव निवासी जसबीर को कैथल कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। वहां पर आरोपी सुदकैन कलां के अशोक उर्फ शोकी ने जसबीर को मोबाइल दे दिया था। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई रोहताश का कहना है कि पुलिस ने सुदकैन कलां निवासी अशोक उर्फ शोकी को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक उर्फ शोकी ने ही बंदी जसबीर को मोबाइल दिया था जो जिला जेल में चेकिंग के दौरान जसबीर से बरामद हो गया था।