फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एडिशनल सेशन जज अर्चना यादव की अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोपी पीपलथा निवासी अजय को बरी कर दिया है। यह मामला साल 2023 से अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन

गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना में लिखाई एफआईआर में बताया था कि पिछले पांच सालों से पीपलथा निवासी अजय के साथ प्रेम संबंध है। 27 फरवरी 2022 को उसने पिज्जा खिलाने के लिए नरवाना बुलाया और उसे जबरदस्ती एक होटल ले गया। शादी का झांसा देकर उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।
फिर उसने 13 मार्च 2023 को नरवाना के एक होटल में बुलाया। वहां फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में सबूत पेश किए। 15 मई को सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कहा कि अजय ने उसका यौन उत्पीड़न नहीं किया है। जांच में पता चला कि अजय ने 10 अक्तूबर 2023 को शादी भी कर ली है और एक बच्ची भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें