08जेएनडी31-धमतान पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
नरवाना। मध्य प्रदेश से नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को धमतान चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर एमपी की पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धमतान साहिब निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है।
जींद के एसपी राजेश कुमार ने दूसरे राज्यों की पुलिस का सहयोग करने के लिए जिला पुलिस को निर्देश दिए हैं। इसके तहत धमतान चौकी इंचार्ज ने नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी पर चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। भोपाल की पुलिस उसे पकड़ने के लिए नौ साल से प्रयास कर रही थी। आरोपी को भोपाल जीआरपी की उपनिरीक्षक श्वेता सोमकुवर को सौंपा गया है।