फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हादसे बढ़े व पेट्रोलिंग गायब, डीसी ने रोड सेफ्टी बैठक में ली एनएचएआई की क्लास

Fri, 31 Oct 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी10-लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने एनएचएआई की कार्यशैली का कड़ा संज्ञान लिया। 152डी हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर उन्होंने पेट्रोलिंग टीम की गैरमौजूदगी और बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों पर सवाल खड़े किए। डीसी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी वीरवार को लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों के चालान किए जाए। वहीं, भारी वाहन चालकों के लिए हाईवे पर लेन चेंज के साइन बोर्ड जरूर होने चाहिए।
इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीसी ने निर्देश दिए कि आगामी सर्दी व धुंध के मौसम को देखते हुए सभी सड़कों पर पूरी तरह से मार्किंग होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर लगने सुनिश्चित कर लिए जाएं, ताकि धुंध के समय वाहन चालकों को परेशानी न हो पाए। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, आरटीए गिरीश नागपाल, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मोनिका रानी मौजूद रहे।
सड़कों के गड्ढे भरने के दिए आदेश
डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट जैसे स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। इसके अलावा, ओवरलोड वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों को साफ किया जाए। यदि झाड़ियों के कारण कोई दुर्घटना घटती है तो उसके लिए संबंधित रोड एजेंसी जिम्मेदार होगी।
स्कूल बसों की फिटनेस जांचने के आदेश
सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली स्कूल बसों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने स्कूल बसों की फिटनेस जांचने के आदेश दिए हैं। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए।
निर्माण सामग्री के लिए जाएंगे सैंपल
एनएचएआई ने कैथल रोड पर अमरहेड़ी के पास पेवर ब्लॉक बिछाने के बाद वहां दोबारा गड्ढे बन गए हैं। इस पर डीसी ने आदेश दिए कि सड़क निर्माण सामग्री के सैंपल लेने की बात कही है। सड़क पर पानी आते ही सड़क टूटने लगती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
बधाना-नगूरां मार्ग पर चल रहा स्टे
अलेवा क्षेत्र के बधाना-नगूरां मार्ग पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो चुके हैं लेकिन वहां के लोगों ने कोर्ट में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग उनकी जमीन में बना है। इसको लेकर उन्होंने केस किया है। अब उन गड्ढों को भरना भी मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को वहां से निकलना बेहद परेशानी भरा है।
डीसी ने एनएचएआई पीडी को लताड़ा (रेड पट्टी के साथ लगानी है)
डीसी ने जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर बस अड्डे के पास बने ब्लैक स्पॉट को लेकर भी एनएचएआई पीडी को लताड़ा। वहीं उनसे पूछा कि सर्विस रोड का निर्माण कब शुरू होगा। इसके जवाब में पीडी ने कहा कि जनवरी में शुरू हो जाएगा। इस पर डीसी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर काम जनवरी चालू हुआ तो 26 जनवरी को उनका सम्मान पक्का। वहीं, सोनीपत एनएचएआई पीडी के बैठक में न पहुंचने पर डीसी ने पूछा कि वह क्यों नहीं आए। इसके जवाब में किसी ने कहा कि वह ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस पर डीसी ने उनको लिंक किसने दिया जो ऑनलाइन जुड़ेंगे।

30जेएनडी10-लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें