शहर के सफीदों रोड पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रामबीर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय पंकज वीरवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए स्कूटी से आ रहा था।
जब वह सफीदों रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।