नरवाना में सोमवार रात को नेशनल हाईवे पर एक ट्राला गांधी चौक पुराना बस स्टैंड पर रेलिंग को तोड़कर नाले पर खड़ी रेहड़ियों में जाकर घुस गया। जिसके कारण रेहड़ियां बुरी तरह से टूट गई। दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर पुराने बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने अपनी रेहड़ियां नाले के ऊपर लगाई हुई है। रेहड़ी लगाने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जान की हानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
नरवाना के पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। इससे बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे लेकिन फिर भी हादसों में कमी नहीं आई है। आए दिन ट्राला चालक तेज स्पीड से चलाते हुए यहां से गुजरते हैं। जिसके कारण हादसा होने का डर बना रहता है। सोमवार को रात के ट्राला रेलिंग को तोड़ते हुए रेहड़ियों में जा घुसा।