फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Jind: डंपर में टकराई बोलेरो, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 22 Jul 2024 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

बिना इंडिकेटर जलाए खड़े डंपर में बोलेरो टकराने से हादसा हुआ है। मृतकों ने दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर मिट्टी डालने का ठेका ले रखा था।
विज्ञापन
डंपर से टकराई गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में गोहाना रोड पर भंभेवा नहर के पास रविवार रात को डंपर से बोलेरो टकराने से उसमें सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने खेड़ी महम निवासी आशीष व शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रोहतक के खेड़ी महम निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि शुभम उनका इकलौता बेटा था। उनके भाइयों के बेटे आशीष (25) व रोहित (23) भी इकलौते थे। उन्होंने दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर मिट्टी डालने का ठेका लिया हुआ है। तीनों भाई कार्य की प्रगति को देखने के लिए गाड़ी में सवार होकर गंगाना साइट पर आए थे।
विज्ञापन


जब वह रात में लगभग नौ बजे साइट से गांव जा रहे थे तो भंभेवा नहर के नजदीक उनकी गाड़ी सड़क पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़े रेत से भरे डंपर से टकरा गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें