21जेएनडी29 : अपनी बाजू पर पट्टी बंधा दिखाता छात्र मोहित। संवाद
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में एक अध्यापक ने दसवीं कक्षा के छात्र को इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। छात्र के पिता ने अलेवा थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। बाद में पंचायत हुई और समझौता हो गया। पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अलेवा निवासी सतपाल ने कहा कि उनका बेटा मोहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अलेवा में दसवीं कक्षा का छात्र है। शिक्षा विभाग की तरफ से 19 जुलाई को बच्चों का टूर पर कैथल ले जाया गया था। जिस बस में बच्चे गए थे उसकी सीट व कुछ अन्य सामान को बच्चों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। शनिवार सुबह जब बच्चे स्कूल में पहुंचे तो अध्यापक ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी बाजू टूट गई। सतपाल की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कुछ लोगों ने दबाव दिया और गांव में हुई पंचायत में समझौता हो गया। सतपाल ने कहा कि ग्रामीणों के बीच उसने समझौता कर लिया है।
पुलिस के पास शिकायत आई थी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि उनको कुछ समय चाहिए। बाद में ग्रामीणों ने कहा कि उनका समझौता हो गया, इसलिए पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। -बनवारी, अलेवा थाना प्रभारी।
21जेएनडी29 : अपनी बाजू पर पट्टी बंधा दिखाता छात्र मोहित। संवाद