फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Fri, 18 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ब्राह्मणवास में पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दोनों ट्रक जल गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ट्रक मालिक गांव किलाजफरगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि बुधवार रात को ट्रकों को गांव ब्राह्मणवास के पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था। देर रात को अचानक दोनों ट्रकों में आग लग गई। ट्रकों में आग लगी देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार भड़कती गई।

बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। ट्रकों में आग लगने की सूचना पाकर ट्रक मालिक प्रदीप मौके पर पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


बड़ा हादसा हो सकता
जिस जगह पर ट्रकों में आग लगी थी उससे कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप था। ट्रकों से निकली चिंगारी पेट्रोल पंप के अंदर घुस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रकों में आग लगने का पता पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को ही सबसे पहले लगा। उन्होंने ही आग लगने के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
17जेएनडी 08: आग से जले हुए ट्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें