10जेएनडी27: राजकीय महाविद्यालय में राजकुमार अध्यक्ष और मिष्ठी बनीं मंत्री एबीवीपी सदस्य। स्रोत
- फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
जींद। राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन का विस्तार करते हुए नई इकाई की घोषणा की है। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने राजकुमार को इकाई अध्यक्ष और मिष्ठी को इकाई मंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन
रोहन सैनी ने कहा कि परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्रहित और छात्र हितों के लिए समर्पित है। जिला संयोजक प्रतीक शर्मा और विश्वविद्यालय अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि नई इकाई महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।