13जेएनडी30: नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट अभिषेक जैन के साथ किराना दुकानदार। संवाद
सफीदाें। किराना दुकानदारों की बैठक सोमवार को नगर के घोड़ी पुली रोड पर समाजसेवी सत्यवान सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव करवाना था। दुकानदारों ने प्रधान पद को लेकर काफी विचार-विमर्श किया। सभी ने एकस्वर में कहा कि प्रधान व अन्य कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए। इसके बाद एडवोकेट अभिषेक जैन का नाम सामने आया और सभी ने उनके नाम पर अपनी सहमति प्रकट की। बैठक में अन्य कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान अभिषेक जैन को दे दिया गया।
अभिषेक जैन ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे दुकानदारों के सहयोग से पूर्ण रूप से निभाने का प्रयास करेगे। अपने कार्यकाल के दौरान में दुकानदारों की समस्याओं का निदान करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सफीदों में किराना एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा और उसमें नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। अभी तक एसोसिएशन से 135 सदस्य जुड़ चुके हैंं।