फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आप की प्रदेशअध्यक्ष व चिकित्सक से 85 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक व आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष से दो अलग-अलग कंपनियों ने व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना शहर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो कंपनियों के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. रजनीश जैन ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि उन्होंने टेस्ला कंपनी की अल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर की पूरे हरियाणा की फ्रेंचाइजी ली थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ सुभाष आर्य और निदेशिका पूजा शर्मा को कहा कि वह कंपनी के साथ काम नहीं करना चाहते। उसके बाद कंपनी ने न तो पेमेंट वापस की और न ही उनके यहां पड़ी मशीन वापस मंगवाई।
दूसरे मामले में उन्होंने बताया कि टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के सौरभ मिश्रा, विकास पाल, रवि प्रकाश पाल, प्रसून पाल के खिलाफ करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है जिस पर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें