फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर आज निकाली जाएगी आक्रोश रैली

Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी15-आर्य स्कूल में यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाजी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। आर्य समाज की तरफ से रविवार को साप्ताहिक सत्संग एवं हवन का आयोजन किया गया। इसमें धर्मपाल, यशपाल आर्य और किताब सिंह ने भजन एवं गीतों के माध्यम से ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना की।
विज्ञापन

उन्होंने आराधना के साथ स्वामी श्रद्धानंद के जीवन चरित्र के बारे में बताया। आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि सोमवार को स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा और बांग्लादेश में सनातन धर्म के अनुयायियों के शोषण एवं दमन चक्कर के विरुद्ध नरवाना शहर में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जन जागृति रैलियां विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करना धर्म की रक्षा, सुरक्षा एवं मानवाधिकार के संरक्षण के लिए अनिवार्य है। जयपाल सिंह ने बताया कि 17 से 26 दिसंबर तक बलिदान पखवाड़ा के अंतर्गत राजेंद्र सिंह लहरी, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल, स्वामी श्रद्धानंद, महाराजा सूरजमल, गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्र अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह एवं माता गुजरी के बलिदान के रूप मनाया जाता है।
बलिदानों से प्रेरणा हम नहीं लेंगे तो स्वतंत्रता ढलती हुई सांझ हो जाएगी, बलिदानों की वीरता की पूजा हम नहीं करेंगे तो मानो वीरता बांझ हो जाएगी। इस अवसर पर वेदपाल, संजीव, राजवीर सिंह, बलबीर सिंह मौजूद रहे।

22जेएनडी15-आर्य स्कूल में यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें