जींद। धनखड़ी गांव में प्लाट की नींव खोदने पर विवाद हो गया। इसमें 6 लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
धनखड़ी गांव निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि 26 मई शाम को वह अपने प्लाट की नींव खोदकर घर आया था। इसी दौरान आदित्य और उनकी मां कांता ने खोदी हुई नींव बंद कर दी। इसका पता चलने पर जब वह अपने प्लाट में गया तो उसने आदित्य और उसकी मां कांता से नींव बंद करने का कारण पूछा। इस पर आदित्य ने कहा कि वह तो ऐसे ही नींव बंद करेंगे। इतना कहते ही आदित्य, कांता, दीपक, रामनिवास, साहिल, जोरा आए और उन्होंने आते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।