फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा खेमावती में राजवाहे के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
शव का जायजा लेती पुलिस टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के राजवाहे के पास शुक्रवार दोपहर को एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक का शव पराली के ढेर के पास पड़ था। मृतक की पहचान गांव के ही युवक संजय के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ धर्मबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के पास कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं राजबाहे के पास से गुजर रही थीं। महिलाओं ने पराली के ढेर के पास एक युवक पड़ा देखा। महिलाओं ने पास जाकर देखा तो उसके मुंह से खून बह रहा था और उसके फोन की घंटी बज रही थी। महिलाओं ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक को गिरकर चोट लगी होगी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मीनू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। संजय सबसे छोटा था, जोकि हैचरी की गाड़ी पर लोडिंग का काम करता था। वह कभी-कभी शादियों में वेटर का भी काम कर लेता था। संजय वीरवार शाम को करीब छह बजे गाड़ी पर जाने की बात कहकर घर से गया था।
सदर थाना प्रभारी धर्मबीर व जांच अधिकारी एसआई छतरपाल का कहना है कि मृत के सिर में चोट तो लगी हुई है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसे लगा क्या है। आसपास से हत्या होने का कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें