फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
02जेएनडी24-कमल। स्रोत परिजन - फोटो : दिबियापुर स्टेशन मार्ग पर सड़क पर पड़ी गिट्टी।
विज्ञापन
उचाना(जींद)। उचाना खुर्द-काकड़ोद के बीच सिरसा ब्रांच नहर में नहाने गए युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। 22 वर्षीय कमल रविवार को दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीण जगह-जगह जाल लगाकर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर तलाश कर रहा है। भाई दीपक ने बताया कि मामा के लड़के कमल ने घर से नहर पर नहाने के लिए जाने की बात कही थी।
बाद में उन्हें सूचना मिली कि वह नहर में डूब गया है। कमल, सुदीप व करण तीन भाई हैं। इनमें सुदीप कमल से छोटा व करण बड़ा भाई है। कमल राजकीय पीजी कॉलेज जींद में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करता था। पुलिस व ग्रामीण फिलहाल कमल की नहर में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें