जींद। सफीदों में एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक रविदास मोहल्ला निवासी आदित्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी महिला लीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को उनका परिवार बाहर गया हुआ था। शाम को वह घर लौटे तो देखा कि घर में एक युवक घुसा हुआ है। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को काबू कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।