फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोस्त के घर बेड पर मृत मिला युवक, दोस्त और उसकी पत्नी पर हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
28जेएनडी31:विनोद । फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना (जींद)। हथवाला गांव के विनोद (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्त साहिल उर्फ इल्लू के घर बेड पर उसका शव पड़ा मिला। बहन ज्योति ने साहिल और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
बहन ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सरकारी कर्मचारी है। उसके परिवार में तीन बहनें और एक भाई विनोद था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है जबकि मां गृहिणी हैं। भाई विनोद परिवार का सबसे छोटा सदस्य था।
विज्ञापन

कहा कि 26 दिसंबर की रात विनोद के पास एक फोन आया। विनोद ने बताया कि उसके दोस्त ने गांव झमोला में किसी की मौत की बात कही है और उसे शोक व्यक्त करने के लिए चलने को कहा है। इसके बाद विनोद घर से निकल गया।
उसी रात करीब साढ़े 8 बजे विनोद दोस्त साहिल उर्फ इल्लू के साथ कुछ देर के लिए घर लौटा। फिर वापस चला गया। पूरी रात विनोद घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फोन भी किए लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
पति-पत्नी ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

ज्योति ने कहा है कि अगले दिन 27 दिसंबर को वह अपनी बहन के साथ विनोद की तलाश में साहिल उर्फ इल्लू के घर पहुंची। यहां साहिल और उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब वे साहिल के मकान में बने कमरे में दाखिल हुए तो विनोद बेड पर बेसुध पड़ा था। पास जाकर देखा तो पता चला उसकी मौत हो चुकी थी।
बहन बोली-समय पर नहीं पहुंचते शव लगा देते ठिकाने
ज्योति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। ज्योति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि विनोद की साजिश के तहत साहिल और उसकी पत्नी ने मारपीट कर हत्या की है। आशंका जताई कि अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

वर्जन-
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। विनोद के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। विनोद की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चल पाएगा। -अनिल कुमार, जांच अधिकारी जुलाना।

28जेएनडी31:विनोद । फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें