फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मामा का लड़का बनकर युवक को लगाई एक लाख रुपये की चपत, केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मामा का लड़का बनकर एक युवक को एक लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कंडेला निवासी विजयपाल ने कहा कि उसके मामा का लड़क अंकुश लगभग एक साल से लंदन में है। उसके पास 23 फरवरी को उसके फेसबुक मैसेंजर पर सानू ठाकुर लंदन आईडी से मैसेज आए। उसे लगा कि उसके मामा का लड़का अंकुश है। उसे आमतौर पर सानू नाम से बुलाते हैं। उसने बोला कि वह अकाउंट में सात लाख रुपये भेजेगा, जो वह भारत आने के बाद वापस ले लेगा। इसके बाद 24 फरवरी को उसने 10 लाख 30 हजार 800 रुपये की एक बैंक स्लीप भेजी और कहा कि 24 घंटे के बाद बैंक में जाकर अपना आधार कार्ड दिखाकर पैसे निकलवा लेना। इसके बाद उसने मैसेंजर पर एक एजेंट से बात करने के लिए कहा। एजेंट ने उससे दो लाख 45 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। इसके बाद उसने यूपीआई आईडी पर एक लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने और पैसे डालने के लिए कहा तब शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी एसआई जगदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें