फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देर रात युवक ने की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
26. कच्ची गढ़ी मोहल्ले में रिवॉल्वर लिए खड़ा युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। कच्ची गढ़ी मोहल्ले में वीरवार देर रात रिवाॅल्वर से हवाई फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कच्ची गढ़ी मोहल्ले में देर रात दहशत फैलाने के लिए एक युवक ने रिवाॅल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। किसी ने 16-16 मिनट के घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एक वीडियो में युवक हाथ में रिवाॅल्वर लेकर गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में रिवाॅल्वर से हवाई फायरिंग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन
कच्ची गढ़ी मोहल्ले में देर रात हवाई फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनके आधार पर युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
- राजकुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें