फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुढ़ापा पेंशन लेने गई महिला को स्कूटी सवार युवक ने मारी टक्कर

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। पोते के साथ बुढ़ापा पेंशन लेने गई महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग महिला और उसका पोता घायल हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव छाप्पर निवासी परमेश्वरी वह 25 अपै्रल की दोपहर को अपने पोते सावन के साथ मोटरसाइकिल पर बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए मुआना जा रही थी। जब वे गांव छाप्पर में गुरुद्वारा के पास लगते पुल के पास पहुचे तो सामने से उसके गांव का रमन स्कूटी को लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही वह दोनों सड़क पर मोटरसाइकिल सहित गिर गए। राहगीर उन दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जींद रेफ र कर दिया। इस घटना में उसके कंधे की हड्डी टूट गई और बाजू पर चोट आई। वहीं उसके पोते सावन को गुम चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें