फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती के यौन शोषण के मामले में एक महिला गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र गांव की युवती की अश्लील वीडियो बना यौन शोषण करने, विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती ने चार फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2017 में गांव के दंपति ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी अश्लील वीडियो आरोपी ने बना ली। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। यौन शोषण के षड़यंत्र में आरोपी की पत्नी भी शामिल रही। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दंपति के खिलाफ यौन शोषण करने, अश्लील हरकत करने, मारपीट करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें