फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के 34 बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी बंदरों का नहीं हुआ समाधान

Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल बंदरों के आतंक से मुक्त नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ द्वारा वर्ष 2020 से लगातार नगर परिषद जींद को पत्र भेज कर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की बात कही जा रही है, लेकिन अस्पताल बंदरों के आतंक से मुक्त नहीं हो पा रहा है। जिस पर संघ द्वारा लगातार डीसी के संज्ञान में भी मामला लाया जा रहा है। अबतक स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ कुल 34 रिमाइंडर भेज चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ प्रधान राममेहर वर्मा ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि संघ द्वारा वर्ष 2020 से लगातार नगर परिषद को पत्र लिखे जा रहे हैं कि अस्पताल में बंदरों का आतंक है और आए दिन बंदर किसी न किसी को काट रहे हैं। इसके अलावा कार्यालयों के अंदर पहुंच कर भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अस्पताल परिसर में बंदरों की संख्या इतनी है कि इन्हें भगाना भी नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें