फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गायनी वार्ड तक एंबुलेंस रैंप पर लगेगा शेड, गर्भवतियों को मिलेगी राहत

Wed, 08 Apr 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी08: नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड के लिए बने रैंप पर शैड लगाने के लिए निरीक्षण करते हु
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में तेज धूप या बारिश के मौसम में गर्भवतियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस के लिए बनाए गए रैंप पर शेड लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के जेई ने निरीक्षण कर शेड लगाने का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रैंप पर शेड लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि गर्भवतियों को वार्ड तक जाने में परेशानी न हो। अब रैंप तैयार हो चुका है लेकिन शेड बनने के बाद यहां से एंबुलेंस का आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा। शेड लगने के बाद गर्भवती सीधे एंबुलेंस से गायनी वार्ड तक पहुंच सकेंगी। अस्पताल के पीएमओ ने रैंप पर शेड लगाने के निर्देश दिए थे।
लोक निर्माण विभाग जींद के जेई सोहनदास ने बताया कि शेड का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसी सप्ताह शेड लगाने का कार्य पूरा करवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

वर्जन
यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होगी, जो प्रसव पीड़ा या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल पहुंचती हैं। उन्हें अब मौसम की मार झेलते हुए वार्ड तक नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को भी इस व्यवस्था से राहत मिलेगी।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें