फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोहनगढ़-खटकड़ टी-पॉइंट पर पलटी रोडवेज बस, 12 यात्री घायल...कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

विज्ञापन
16जेएनडी18-खटकड़ टी-प्वायंट पर हादसे के बाद पलटी बस। स्रोत राहगीर - फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
जींद। मोहनगढ़-खटकड़ टी-पॉइंट पर शुक्रवार को कार बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट गई। हादसे में 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मांडी से रोडवेज की बस 55 यात्री लेकर लोकल रूट से जींद आ रही थी। जब बस मोहनगढ़-खटकड़ टी-पॉइंट पर पहुंची तो अचानक सामने से कार आ गई। हादसा न हो बस चालक ने ब्रेक लगाए तो बस सड़क किनारे खेत में जा पलटी।
इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे वाहन सवार लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल यात्रियों में गांव छात्तर निवासी सुरेंद्र, कमलेश, माया, शिवानी, भौंसला निवासी नीलम, शिवानी, कहसून निवासी शीला समेत 12 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। बस के चालक अमरजीत व परिचालक कुलदीप ने बताया कि बस अपने सीधे रूट पर आ रही थी। गांव खटकड़ की तरफ से कार अचानक टी-पॉइंट पर आ गई।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
-दिलबाग सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना

16जेएनडी18-खटकड़ टी-प्वायंट पर हादसे के बाद पलटी बस। स्रोत राहगीर- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।

16जेएनडी18-खटकड़ टी-प्वायंट पर हादसे के बाद पलटी बस। स्रोत राहगीर- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें