फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुलपतियों के प्रतिनिधिमंडल की टोक्यो में बैठक, शोध, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर कर रहे चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने भारत- जापान उच्च शिक्षा मिशन के अंतर्गत जापान की राजधानी टोक्यो में जापानी शिक्षा मंत्रालय तथा उच्च शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कीं।
विज्ञापन

यह मिशन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के नेतृत्व में 12 से 17 जनवरी तक आयोजित इंडिया-जापान यूनिवर्सिटी लीडर्स समिट के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भारत के 30 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा अकादमिक–उद्योग सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है।
बैठक के दौरान कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने जापानी अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध पारिस्थितिकी से जोड़ना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, कौशल विकास और उद्योग-सहयोग को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं, फैकल्टी और छात्र आदान–प्रदान कार्यक्रमों, तकनीकी सहयोग, स्मार्ट व सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि जापान का शोध-आधारित शिक्षा मॉडल और भारत की युवा व नवाचार-प्रधान शैक्षणिक ऊर्जा मिलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित कर सकती है। इस शिखर सम्मेलन से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध विस्तार और वैश्विक शैक्षणिक पहचान के नए आयाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें