11-अमर उजाला के 4 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर ।
रोहतक। शहर के सिंचाई विश्राम गृह चौक से छोटूराम धर्मशाला तक की सड़क अब नए सिरे से बनेगी। नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए 78 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी किया है।
इस सड़क पर 500 मीटर में ही 250 से अधिक गड्ढे हैं जिससे रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में वीआईपी सड़क पर विपदा के गड्ढे शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और अब सड़क निर्माण के लिए टेंडर किया गया है।
नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि टेंडर को तकनीकी जांच के लिए कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-
तहसील रोड निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। अब इसे तकनीकी जांच के लिए कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
- सत्येंद्र दुहन, आयुक्त, नगर निगम रोहतक ।