22जेएनडी19-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जन संपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रो
जींद। पंचायत मंत्री के आवास पर मतलोडा में 24 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू ने जिला प्रधान गुलाब सिंह के नेतृत्व में सफीदों ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में जिला सचिव पवन कुमार, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह व सुनील कुमार शामिल रहे।
जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर 2024 को जींद में डीएससी समाज के सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपये करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक भी इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
यह डीएससी समाज जिसमें 90 प्रतिशत सफाई कर्मचारी आते हैं उनके साथ अन्याय है। सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा या रेहड़ी तक नहीं दी गई है। लंबे समय से ईएसआई का पैसा कट रहा है लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के पास ईएसआई कार्ड नहीं है। इससे उन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
वेतन के साथ वर्दी, औजार और धुलाई भत्ता नहीं दिया गया और वेतन भी देरी से मिलता है। पंचायत विभाग के निर्देशानुसार हर महीने की 7 तारीख तक वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष, शमशेर, सुरेश, वेदपाल, जोगिंद्र, सुरेंद्र और अमित भी मौजूद रहे।