फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उधार दिए साढ़े नौ लाख रुपये लेने गया व्यक्ति लापता

Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के गांव बधाना से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता हुए व्यक्ति को गांव के ही युवक से 9.50 लाख की राशि लेनी थी। यह राशि देने के लिए युवक ने उसे बस अड्डे पर बुलाया था। इसके बाद से व्यक्ति घर नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बधाना निवासी संजय की पत्नी ऊषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति को गांव के बबलू से नौ लाख 50 हजार रुपये लेने थे। बबलू रुपये देने मे आनकानी कर रहा है और दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी देता रहता था। 9 अप्रैल को बबलू ने उसके पति संजय के पास फोन किया और रुपये देने के लिए नगूरां बस अड्डे पर बुला लिया। इसके बाद उसका पिता दोपहर 12 बजे घर से गया था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। पिछले काफी दिनों से रुपयों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। पिछले सात दिनों से उसका पति घर नहीं लौटा है। उन्हें शक है कि बबलू ने ही उसके पति के साथ कुछ किया है। बबलू के साथ भूरिया भी इस मामले में शामिल हो सकता है। उन्होंने मांग की कि उसके पति को ढूंढा जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी जयबीर ने बताया कि संजय का रुपयों का लेनदेन चल रहा था। 9 अप्रैल को वह घर से अकेले ही निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें