जींद। शहर थाना पुलिस नरवाना के हरिनगर में सरेआम सट्टा खाईवाल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वार्ड-20 निवासी राजेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि हरिनगर के सब्जी मंडी पुल के पास एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति जोर-जोर से आवाज लगाकर सट्टे लगवा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो 1940 रुपये, पेन और पर्चा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वार्ड-20 निवासी राजेंद्र के तौर पर हुई। जांच अधिकारी एसआई मोहनपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।