फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आए मृतक के परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
निर्जन गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने शनिवार देर शाम बाइक सवार मनोहरपुर निवासी दिलबाग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और कोरोना जांच के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव मनोहरपुर निवासी दिलबाग सिंह जींद-सफीदों मार्ग पर हाईवे पुल के नीचे रेहड़ी लगाता था। शनिवार रात को वह काम निपटाकर घर की तरफ निकला था, लेकिन थोड़ी दूरी पर चलने के बाद अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी और वह गड्ढों में गिर गया। बाद में राहगीरों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिलबाग हाईवे पुल के नजदीक रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा चला रहा था और प्रतिदिन देर रात को बाइक पर अपने घर जाता था। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दिलबाग के शव को कोरोना जांच के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सोमवार को शव की कोरोना जांच के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें