फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव बराहकलां से हनुमान मंदिर गडली रोड तक तक बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव बराहकलां से हनुमान मंदिर गडली रास्ता रोड तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर चुका है। आठ जून को टेंडर की बिड खुलेगी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत करवाया जाएगा। सड़क निर्माण पर करीब 78 लाख की राशि खर्च की जाएगी। यह सड़क आईडी 12009 के अंतर्गत आती है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। इससे गांवों के बीच संपर्क प्रभावित होता था। सड़क निर्माण होने से बराहकलां, गडली तथा आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी।
साथ ही विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से किए जाने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वर्जन
इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया है। इस पर 78 लाख रुपये खर्च होंगे। आठ जून को बिड खुलने के बाद काम को निर्धारित समय में करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को सड़क की सुविधा जल्द उपलब्ध करवाई जा सके।-प्रदीप कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें