फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ-हवन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नरवाना। आर्य समाज नरवाना में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में पर्यावरण की शुद्धि और समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से ईश्वर की स्तुति और प्रार्थना की गई। धर्मपाल और डॉ. प्रताप सिंह ने भजनों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गुरुकुल शिक्षा पद्धति ज्ञान-विज्ञान और योग साधना पर आधारित है। इससे व्यक्ति और समाज के साथ राष्ट्र का भी निर्माण होता है। उन्होंने महाराणा प्रताप, अमर सिंह, छत्रपति शिवाजी और संभाजी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश और समाज की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वर्तमान समय में सामाजिक कुरीतियों, अज्ञानता और पाखंड को दूर करना जरूरी है।
जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि वेदों का ज्ञान मनुष्य की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। आत्मशुद्धि के लिए उपनिषद, पारिवारिक समरसता के लिए रामायण तथा राष्ट्र निर्माण और रक्षा के लिए महाभारत का अध्ययन करना चाहिए।इस अवसर पर वेदपाल, बलबीर सिंह, रामकुमार और संजीव सहित आर्य समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 3 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें