फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तक नहीं बढ़ाई : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल में महंगाई के अनुपात में न्यूनतम मजदूरी का एक बार भी नहीं बढ़ाया गया। कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे अधिक थी और हर साल इसमें बढ़ोतरी की जाती थी। वह रविवार को जींद में आयोजित इंटक के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से श्रमिक प्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संबोधित किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मजदूर संगठनों को यूनियन पंजीकरण की स्वतंत्रता थी, लेकिन अब इसके लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भवन निर्माण मजदूरों के कल्याण के लिए फंड बनाया था, लेकिन भाजपा शासन में इसमें हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। फर्जी चेक के माध्यम से मजदूरों के पैसे में भ्रष्टाचार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा की जगह नई योजना लाने, सरकारी पद समाप्त करने और करीब डेढ़ लाख पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भर्ती करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अग्निपथ योजना, बेरोजगारी, नशे, युवाओं के विदेश पलायन और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए।
सम्मेलन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री जगदीश माली, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, जिलाध्यक्ष ऋषि पाल, पवन गर्ग और रघुबीर भारद्वाज सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है भाजपा : संजय दत्त
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने 12 साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। हजारों अतिथि शिक्षकों को रात में घरों से उठाना और महिला शिक्षिकाओं को हिरासत में लेना सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
15जेएनडी
इंटक के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
-इंटक के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मंच पर मौजूद कांग्रेस व इंटक नेता मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें