फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रानी तालाब पर आज अलग अंदाज में होगी महाआरती

विज्ञापन
23जेएनडी31: रानी इंद्रजीत कौर।
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सावन माह की अंतिम महाआरती सोमवार को रानी तालाब पर पहले से अलग और भव्य अंदाज में होगी। महाआरती में बनारस से विशेष रूप से पंडित पहुंचेंगे जो वेद मंत्रों का उच्चारण करेंगे।
श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

महाआरती में जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर भी शामिल होंगी। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने इस भव्य कार्यक्रम में इस बार उनको भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। सावन माह में अब तक रानी तालाब पर तीन बार महाआरती आयोजित हो चुकी है।
अंतिम महाआरती को खास बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। हरियाणवी लोक गायक अमन जाजी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। इससे महाआरती में धार्मिक आयोजन के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, यदि रानी कार्यक्रम में शामिल होती हैं तो यह महाआरती के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। रानी तालाब का जींद के इतिहास से गहरा जुड़ाव होने के कारण उनकी मौजूदगी कार्यक्रम को और खास बनाएगी। महाआरती की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा, पार्किंग, सफाई, बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें