फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी की समस्याओं के समाधान के लिए दिया पत्र

Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी32: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात करते चेयरमैन। स्रोत : मार्केट कमेटी
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की अनाजमंडी की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन करसोला ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की।
विज्ञापन

मीनू शर्मा ने मंत्री से मांग की कि मंडी में तृतीय भाग का निमार्ण करवाया जाए। अनाजमंडी में मौजूद सब्जी मंडी को अनाजमंडी में बदला जा, क्योंकि जुलाना और आस पास के गांवों में सब्जी नहीं उगाई जाती। इससे मंडी के आढ़तियों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंडी में आढ़तियों को पेयजल किल्लत से होकर गुजरना पड़ रहा है।
मंडी में पेयजल समस्या का समाधान करवाया जाए। मंडी में फसल आवक ज्यादा होती है। मंडी में और क्षेत्र को बढ़ाया जाए, ताकि आढ़तियों और किसानों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। मंडी के गेट नंबर चार से शादीपुर माइनर से होते हुए हाइवे बाईपास तक सड़क का निर्माण करवाया जाए। मालवी से पुठ्ठी तक सड़क निर्माण करवाया जाए। हांसी रोड का नवनिर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:
08जेएनडी32: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात करते चेयरमैन। स्रोत : मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें