फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंधी और बारिश के कारण भूरायण रोड पर गिरा मकान

Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी38: भूरायण रोड पर जामनी अड्डे के नजदीक मकान की छत गिरने से पड़ा मलबा।  पड़ौसी
विज्ञापन
जींद। भूरायण रोड पर आंधी व बारिश कारण सोमवार शाम को एक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से चार बच्चे व एक महिला मलबे में दब गई। आसपास के लोगों ने घायल हुए मां व चार बच्चों को नागरिक अस्पताल में जींद पहुंचाया। जहां पर पांचों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को आए आंधी व बारिश के बाद भूरायण रोड पर एक मकान की छत कमजोर हो गई थी। सोमवार को शाम के समय मकान की छह अचानक से गिर गई। इस दौरान मकान में 35 वर्षीय महिला कौशल्या, 13 वर्षीय आकांशा, 11 वर्षीय सेजल, 8 वर्षीय देविका और 6 वर्षीय युवराज मौजूद थे। मकान की छत गिरने से मलबे में सभी नीचे दब गए।
मकान की छत गिरने से हुई आवाज व परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान मलबे से पांचों को निकाला। छत के नीचे दबने से सभी घायल हो गए थे। घटना के दौरान मकान मालिक सुरेंद्र मौके पर नहीं था। वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था, हालांकि सुरेंद्र बीमार रहता है।
विज्ञापन

बच्चों का पालन पोषण मजदूरी करके महिला कौशल्या ही कर रही थी। घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मकान व इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा से रहने के लिए मकान बना सके।

26जेएनडी38: भूरायण रोड पर जामनी अड्डे के नजदीक मकान की छत गिरने से पड़ा मलबा।  पड़ौसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें