26जेएनडी18: मृतक अंकित का फाइल फोटो।
जुलाना। करेला गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर पर नहाने के लिए गया 11 वर्षीय बच्चा डूब गया था। बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था। डूबने के 14 घंटे बाद दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव उलझा मिला। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
करेला गांव के पास से सुंदर ब्रांच नहर में शनिवार शाम को पानी आया था। रविवार शाम को छह बजे झमौला गांव के सुरेंद्र का बेटा 11 साल का अंकित, उसके पड़ोसी का बेटा 10 साल का अनमोल, 11 साल का वंश नहर पर पानी लेने के लिए चले गए।
इस दौरान तीनों की नहाने की इच्छा हुई और किनारे पर ही नहाने लगे। तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। किनारे पर नहाते समय ही तीनों का पैर फिसल गया और वह गहराई की तरफ चले गए।
26जेएनडी18: मृतक अंकित का फाइल फोटो।