फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन करता है निवास : डॉ. देवेंद्र सहरावत

Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी14: शिविर में जांच करवाते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय पीजी कॉलेज सफीदों के तत्वावधान में उपमंडल के गांव रत्ताखेड़ा में एनएसएस शिविर के छठे दिन बालाजी अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी डॉ. देवेंद्र सहरावत शामिल हुए। गुरु नानक सेवा संघ समिति के अध्यक्ष श्याम स्वामी विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य जांच शिविर में गांव के सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइया प्रदान की गई। इसके अलावा लोगों का होमोग्लोबिन, बीपी व मधुमेह की नि:शुल्क जांच की गई।
विज्ञापन

डाॅ. देवेंद्र सहरावत ने कहा कि जीवन में कुछ करने व कुछ पाने के मनुष्य का स्वास्थ्य उत्तम होना जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य व शरीर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लोगों को आरोग्य प्रदान करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया। शिविर में असंख्य लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। एनएसएस अधिकारी डाॅ. जयविंद्र शास्त्री व रीनू ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें