फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 हजार कन्याओं का किया भव्य महापूजन

Sun, 01 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी24:कन्याओं को प्रसाद कराते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा संवाद
विज्ञापन
जींद। जयंती देवी मंदिर सिद्ध पीठ में शनिवार को 15 हजार कन्याओं का भव्य महापूजन किया गया। इसके लिए जिले के 130 स्कूलों से कन्याओं को बुलाया गया था। पूजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा और प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। भाजपा की सरकार ने बेटी और मातृशक्ति को हमेशा मान सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी महामारी से लड़ने के लिए उन्होंने नमो शक्ति रथ शुरू किया है और इसकी गाड़ी जींद भी भेजी जाएगी।
कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में समरसता और लोगों में धार्मिक भावना संचार करने का काम करते हैं। मां जयंती देवी की भक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यसभा सांसद ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

बेटियों की महत्ता और शक्ति को देखकर देश में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। वहीं सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के प्रतिनिधि वजीर गांगोली ने मंदिर परिसर में 15 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, वजीर गांगोली, स्वामी दयानंद सरस्वती, चंद्रानंद महाराज मौजूद रहे।

31जेएनडी24:कन्याओं को प्रसाद कराते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें