फोटो कैप्शन 1एसएफडीएम1ब्राह्मण समाज हल्का सफीदों के प्रधान व गांव मुआना के सरपंच श्याम लाल शर
सफीदों। गांव मुआना में पंचायत की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। वाले समय में यह ग्रामीण और शहरी दोनों लोगों के लिए बड़े उपयोग की साबित होगी। ब्राह्मण समाज हल्का सफीदों के प्रधान एवं गांव मुआना के सरपंच श्याम लाल शर्मा ने बताया कि यह धर्मशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसका लाभ सभी 36 बिरादरी के लोग उठा सकेंगे।
धर्मशाला का निर्माण तीन एकड़ भूमि पर किया जा रहा है जिस पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें दो विशाल हाल, एक कमरा, बरामदा, चारदीवारी और भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। मुख्य गेट पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो इसे धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान प्रदान करेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही परिसर को हरा-भरा रखने के लिए फलदार और छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। श्याम लाल शर्मा ने कहा कि यहां लोग विवाह, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन आसानी से कर सकेंगे, जिससे उन्हें महंगे बैंक्वेट हॉल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। धर्मशाला 24 घंटे सभी के लिए खुली रहेगी।