फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पट्टियां बनाने की फैक्टरी में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

विज्ञापन
29जेएनडी32: आगजनी के बाद फैक्टरी में जला सामान। स्रोत : राहगीर - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
जींद। सफीदों से उरलाना रोड पर गैस एजेंसी के नजदीक उपचार में प्रयोग होने वाली पट्टियां बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग की घटना में फैक्टरी में काम करने वाले चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मजदूरों ने आग पर का काबू पा लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पूर्णदास मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
मालिक गुरजीत सिंह ने बताया कि घायल के उपचार में प्रयोग होने वाली पट्टियां बनाने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब आग लगी वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। आगजनी की घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

29जेएनडी32: आगजनी के बाद फैक्टरी में जला सामान। स्रोत : राहगीर- फोटो : bishnah news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें