फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक चालक की मौत

Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गढ़ी गांव के पिपलथा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मोहलखेड़ा गांव निवासी मनदीप अपनी पिकअप गाड़ी लेकर धनौरी जा रहा था। जब वह गांव गढ़ी के पिपलथा मोड़ पर पहुंचा तो पंजाब की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घायल मनदीप को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई प्रवीण की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें