फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा हमला करने का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
16जेएनडी13-पुलिस गिरफ्त में जानलेवा करने का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : katra news
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीआरएसयू के दो छात्रों को जान से मारने की नीयत से स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारने के आरोपी कार्तिकेय को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

17 नवंबर को गांव मनोहरपुर निवासी प्रवेश कुमार की सीआरएसयू में डिफेंस कॉलोनी निवासी कार्तिकेय से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान कनिष्क ने बीच बचाव किया था।
इसके बाद कनिष्क और उसका दोस्त आकाश बाइक से गोहाना रोड की तरफ लौट रहे थे तो रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही कार्तिकेय ने स्कोर्पियो गाड़ी से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश व कनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर कार्तिकेय गाड़ी लेकर मौके से भाग गया गया था। बाद में आरोपी विदेश चला गया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालनेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लुकआउट जारी कर दिया था।
अब पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कार्तिकेय विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाला है। पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट पहुुंच गई और जैसे ही आरोपी कार्तिकेय आया तो पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें