फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद रोहतक मार्ग पर कार में अचानक लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Tue, 22 Apr 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी13-जुलाना में शनि देव मंदिर के पास गाड़ी में लगी हुई आग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। जुलाना में जींद रोहतक मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी से धुआं उठता देख एमजी मोटर्स के मैनेजर ने गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड सूचना के 30 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची गाड़ी जल चुकी थी। रोहतक के एमजी मोटर्स के मैनेजर कपिल चावला ने बताया कि वह अपनी डस्टर गाड़ी चलाकर जींद की ओर जा रहे थे। जब वह जुलाना के शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे तो गाड़ी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया जैसे ही वह गाड़ी से उतरे भयंकर आग लग गई। इसकी सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई। कपिल चावला ने आरोप लगाया कि यह फायर ब्रिगेड की बड़ी लापरवाही है, क्योंकि सूचना के आधे घंटे बाद बाद गाड़ी मौके पर पहुंची है।

पांच किलोमीटर का सफर तय करने में लग गई 30 मिनट
गाड़ी चला रहे कपिल चावला ने कहा कि गाड़ी में लगभग 12:15 बजे आग लगी थी। आग लगने की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन सूचना के 30 मिनट बाद गाड़ी का पहुंचना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। महज पांच किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने में आधे घंटे का समय लगना, विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है। कपिल चावला ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कार्यालय से चल पड़ी थी। रास्ता टूटा होने और रास्ते में जाम लगने से मौके पर पहुंचने में देरी हो गई। सूचना के 14 मिनट बाद ही गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

देवी प्रसन्न, फायर अफसर जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें