फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन की मजबूती के लिए चलाया जाएगा अभियान : कायदयान

Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की राज्य और सभी डिपो कार्यकारिणी की हाउस बैठक जींद डिपो यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान जयभगवान कादयान ने की और मंच संचालन महासचिव वीरेंद्र ने किया। बैठक में सर्वप्रथम हरियाणा के सभी डिपो में यूनियन की मजबूती के लिए जुलाई महीने में सदस्यता अभियान चलाए जाने की सहमति बनी।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के बाद सभी डिपो में नई कमेटियों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया चलाई जाएगी और राज्य कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। राज्य प्रधान के स्वास्थ्य कारणों के मद्देनजर बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यूनियन के संविधान अनुसार यूनियन के आगामी चुनावों तक राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीभगवान लाठर को कार्यकारी राज्य प्रधान नियुक्त किया जाता है।
नवनियुक्त राज्य प्रधान ने कहा कि वह समस्त डिपो और राज्य कार्यकारिणी को साथ लेकर प्रदेश के रोडवेज लिपिकों की लंबित पड़ी सभी मांगों और समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाएंगे। कुछ समय पूर्व रोडवेज कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर में स्थानांतरित हुए कर्मचारियों को एचआरएमएस पोर्टल में रिलीव नहीं करने के कारण वेतन रुका हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण उनको पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी पदों पर लंबित पड़ी पदोन्नति करवाने, लेखाकार, सहायक, जूनियर ऑडिटर, एसए व अधीक्षक के पदों पर पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करवाने बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर रतन जांगड़ा, रामचरण शर्मा, विजय, सतीश, ओम सिंह सांगवान, जींद डिपो प्रधान सोमबीर जांगड़ा, नरेश नांदल, अनूप श्योकंद, संदीप खटकड़, संजय कादयान, विकास छोक्कर, जयदीप, रूपल कल्याण, सुरेश फौजी, अजय और सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें