फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
13जेएनडी07: स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीण।  स्वयं
विज्ञापन
जींद। गोपाल विद्या मंदिर विद्यालय के शिक्षकों ने समीपवर्ती आठ गांवों में विश्व में भारतीय संस्कृति का डंका बजाने वाले महापुरुष विवेकानंद की जयंती पर पोषक ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया। सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्राचार्य बलबीर ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पोषक ग्राम गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता को पैदा करना है। इसलिए स्वामी विवेकानंद के पावन चरित्र को कार्यक्रम का आधार बना कर पोषक ग्राम गोष्ठी से लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया गया। किशनपुरा गांव में सुशील, रामराय में ज्ञानती, किनाना में अलका, बहबलपुर में सुमन, ईगराह में देबला, बीबीपुर में मीनू, कर्मगढ़ में कमलेश व बिरौली में बिजेंद्र शास्त्री ने अपनी शिक्षक टोली के सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी स्वामी दयानंद की शिक्षाओं को समझते हुए जीवन में आगे बढ़ने का निश्चय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें